
AUS vs BAN: बांग्लादेश ने रचा इतिहास
आस्ट्रेलिया का उसी के घर मे किया शिकार, जीता पहला टेस्ट मैच
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीतकर रिकॉर्ड्स की लगा दी झड़ी
चंडीगढ, 16 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता)बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में 9 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर यह उसकी पहली टेस्ट जीत है। बांग्लादेश ने 57 रन का टारगेट चौथे दिन दूसरे सेशन में 9 विकेट रहते हासिल कर लिया।
इससे पहले बांग्लादेश ने 2003 में ऑस्ट्रेलिया में दो टेस्ट खेले थे, लेकिन दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। Cricket News
अब 3 टेस्ट में पहली जीत दर्ज कर बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया में सबसे कम मैचों में टेस्ट जीतने वाली एशियन टीम बन गई है। पाकिस्तान ने 7 और भारत ने 12 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि श्रीलंका 15 टेस्ट के बाद भी जीत का इंतजार कर रहा है। australia bangladesh green century miraz five wickets
बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया है। 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची बांग्लादेश ने डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में चौथे दिन ही 9 विकेट से जीत हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की यह पहली जीत है और लंबे समय तक याद रखी जाएगी। डार्विन टेस्ट को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को मात्र 57 रन का लक्ष्य दिया था। बांग्लादेश ने 14.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाकर 9 विकेट से यादगार जीत हासिल की। इस जीत के बाद बांग्लादेश की टीम ने कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बनाए। आपको उनके बारे में बताते हैं। AUS vs BAN
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























