चंडीगढ, 15 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अनगिनत सेनानियों को नमन करते हुए उनके साहस, बलिदान और देश के प्रति अटूट समर्पण को याद प्रकिया। पीएम मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपने आज भी देश को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के संदेश में कहा कि देश उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञ है, जिनके साहस, बलिदान और अडिग प्रतिबद्धता ने औपनिवेशिक शासन के अंत को सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपने आज भी देश को प्रेरित करते हैं और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संकल्प जरूरी है।
लाल किले पर अलग-अलग वर्गों और क्षेत्रों से आए लोग बड़ी संख्या में मौजूद हैं। वे देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखने के लिए यहां पहुंचे हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में ‘वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने’ और ‘2047 तक विकसित भारत बनाने में युवाओं की भूमिका’ पर खास जोर दिया गया है। समारोह में पहली बार वंदे मातरम गाया गया। ध्वाजारोहण हुआ और राष्ट्रगान गाया गया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/