Bomb Threat : Chandigarh के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी,मचा हडकंप
धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट
चंडीगढ, 11 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के स्कूलों में एक बार फिर बम की धमकी वाले ईमेल मिलने से दहशत का माहौल है। अब चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम की धमकी वाला ईमेल भेजा गया है। ईमेल में चंडीगढ़ के स्कूलों, पुलिस स्टेशनों और पंजाब यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। Bomb Threat :
यह ईमेल 11 अगस्त को सुबह करीब 7:50 बजे भेजा गया था। इसमें चंडीगढ़ के स्कूलों के अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर, वाइस-चांसलर के ऑफिस और गांधी भवन का भी जिक्र है।
धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस टीमें, बम डिटेक्शन स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड स्कूलों में जांच करने पहुंच गए हैं। स्कूल के अंदर और आसपास सर्च की जा रही है। जिन स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजा गया है, उनमें कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर 9-B, सेंट जॉन्स हाई स्कूल, सेक्टर 26, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 26, सेंट स्टीफंस स्कूल, सेक्टर 45-B शामिल हैं।
पुलिस धमकी भेजने वाले के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। ईमेल के ओरिजिन का पता लगाने और इसके पीछे के व्यक्ति की पहचान करने के लिए टेक्निकल जांच भी की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी चंडीगढ़ के स्कूलों, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, मेयर ऑफिस और दूसरे ज़रूरी सरकारी ऑफिसों को उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिल चुके हैं। पुलिस साइबर सेल ईमेल के IP एड्रेस और सोर्स की जांच कर रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























