Parliament Monsoon Session: विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
दिल्ली, 10 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) मानसून सत्र के चार दिन ही शेष हैं। ऐसे में आज संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही पर सबकी नजर है। संसद के मानसून सत्र में आज भी विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी रहा। हंगामे के कारण लोकसभा को कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। Parliament Monsoon Session:
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि सरकार छात्र आंदोलन के सभी मुद्दों पर पूरी और विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, सरकार की ओर से दिया गया प्रस्ताव बिल्कुल साफ है। मैंने कहा है कि सरकार छात्र आंदोलनों और उनसे जुड़ी गतिविधियों पर पूरी और विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























