
Punjab Vidhan Sabha में E20 का मुद्दा गूंजा, CM मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा
“लोगों को शुद्ध पेट्रोल या E20 में से चुनने का अधिकार होना चाहिए” – मुख्यमंत्री
चंडीगढ, 4 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता): Punjab Vidhan Sabha के मानसून सत्र के दूसरे दिन इथेनॉल और E-20 पेट्रोल पर एक प्रस्ताव पेश किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिना किसी स्टडी और एक्सपर्ट्स की सलाह लिए इसे लोगों पर थोप दिया है। CM Mann slams Central Government
उन्होंने कहा कि “बिना किसी स्टडी के केंद्र सरकार ने यह पेट्रोल लोगों पर थोप दिया है। सर्वे के मुताबिक, 67% गाड़ियों का माइलेज कम हो गया है और 45% के इंजन खराब हो गए हैं। यह आम लोगों की इनकम पर सीधी लूट है। केंद्र सरकार ने खुद पार्लियामेंट में माना है कि E20 से माइलेज कम होता है। यह सब अमेरिका और कॉर्पोरेट कंपनियों के साथ बड़ी ट्रेड डील को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। हमारी मांग है कि लोगों को प्योर पेट्रोल या E20 में से चुनने का हक दिया जाए और E20 के रेट तुरंत कम किए जाएं। हम आम लोगों की इस लूट के खिलाफ केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भेज रहे हैं।” Punjab Vidhan Sabha
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/




















