Tamilnadu में पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन हुए गिरफ्तार
Opposition Leader Udhyanidhi Stalin को पुलिस ने लिया हिरासत में
तृषा विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें
तमिलनाडु, 4 अगस्त (विश्व वार्ता) –Tamilnadu के मुख्यमंत्री विजय और एक्ट्रेस त्रिशा के खिलाफ कथित तौर पर विवादित कमेंट करने के बाद पुलिस ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) नेता और पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में ले लिया है। सीएम विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने उदयनिधि स्टालिन के बयान को बहुत ही घटिया और शर्मनाक बताया है।
तमिलनाडु के विपक्ष के नेता और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ एक्ट्रेस त्रिशा के बारे में अपमानजनक कमेंट करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन्हें मंगलवार को हिरासत में ले लिया। छह धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उदयनिधि ने मद्रास हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दी है।
पुलिस और DMK की लीगल टीम के बीच घंटों की बातचीत के बाद, पुलिस ने विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार सुबह करीब 11 बजे चेन्नई में उनके घर से हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद, खबर है कि उन्हें तंजावुर ले जाया गया, जहां उनसे कावेरी मुद्दे पर एक विरोध रैली में दिए गए उनके विवादित बयान के सिलसिले में दर्ज एक केस के सिलसिले में पूछताछ होने की उम्मीद है। Tamilnadu news
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























