PM Modi On Paper Leak : ‘पेपर लीक मामले मे पीएम मोदी का बड़ा ऐलान
पेपर लीक मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी
दिल्ली, 23 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) PM Modi On Paper Leak :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामलों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और सख्त सज़ा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को इस दिशा में ज़रूरी कदम उठाने का भी निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि देश के युवाओं की भलाई और उनका भविष्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सरकार जो फैसले ले रही है, उनमें यह एक अहम कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ छेड़छाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए यह जानकारी दी है।
प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया पोस्ट को छात्रों और उम्मीदवारों के लिए राहत के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि पेपर लीक मामले युवाओं के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। सरकार का कहना है कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनने से ऐसे मामलों का जल्द निपटारा होगा और दोषी पाए जाने वालों को सख्त सज़ा मिलेगी।
आपको बता दें कि जनता पार्टी (काकरोच जनता पार्टी) 20 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। 21 जुलाई को विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था।

और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















