Bollywood Actor Hrithik Roshan ने सोनम वांगचुक का किया समर्थन
चंडीगढ, 18 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वांगचुक पिछले 20 दिनों से NEET, CBSE, CUET और SSC जैसी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। Bollywood Actor Hrithik Roshan supported Sonam Wangchuk
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने लीसा रे का एक पोस्ट रीशेयर किया, जिसमें वांगचुक कथित पेपर लीक को लेकर लोगों की चुप्पी पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वांगचुक कहते हैं, ‘आप कब जागेंगे? बीस बच्चे अपनी जान दे चुके हैं। उन्होंने पूरी जिंदगी मेहनत की, इन परीक्षाओं की ईमानदारी से तैयारी की। और वो परीक्षाएं भी धांधली से भरी हैं।’
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























