Prime Minister Narendra Modi आज करेंगे Punjab, Haryana व चंडीगढ़ का दौरा
पंजाब को नई वंदे भारत की सौगात
चंडीगढ़ के लिए 6600 करोड़ की 3 बड़ी परियोजनाओं का तोहफा देंगे PM मोदी …
चंडीगढ, 17 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के दौरे पर हैं। इस दौरान वह ₹12,070 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्टों का नींव पत्थर और उद्घाटन करेंगे। चंडीगढ़ में PM दोपहर करीब सवा 1 बजे आएंगे। फिर यहां 2 करोड़ रुपए के AC टेंट में रैली करेंगे। Prime Minister Narendra Modi will visit Punjab, Haryana and Chandigarh today
सके बाद, करीब साढ़े 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी जिंद स्थित एकलव्य स्टेडियम में करीब 14,700 करोड़ की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिसमें 12,470 करोड़ से ज्यादा की लागत से तैयार नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स के साथ हेल्थ और कल्चरल प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं।
नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट के तहत पीएम मोदी करीब 9,680 करोड़ की लागत से बने 157.92 किमी लंबे फोर लेन, फुली-एक्सेस कंट्रोल वाले दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (पैकेज 1 टू 5) देश को समर्पित करेंगे. इसके साथ, पीएम मोदी NH-7 और NH -344 के बीच 33.81 की लंबे फोर लेन अंबाला-काला अंब हाईवे, NH-352ए पर 40.60 किमी लंबे जिंद–गोहाना ग्रीनफील्ड हाईवे और कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक को देश को समर्पित करेंगे. साथ ही, 24.27 की लंबे हांसी-बरवाला ब्राउनफील्ड हाईवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी करेंगे।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में कई स्वास्थ्य और सांस्कृतिक परियोजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे जनसभा को संबोधित भी करेंगे। pm modi punjab hr chd visit
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























