
IND w vs ENG w: भारतीय महिला टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास
– इंग्लैंड को हराकर दर्ज की शानदार जीत
नई दिल्ली, चंडीगढ, 13 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर शानदार जीत दर्ज की है। भारत ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले महिला टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रनों से हरा दिया। यस्तिका भाटिया की शानदार बैटिंग और स्नेह राणा और क्रांति गौर की दमदार बॉलिंग ने इंग्लैंड को पूरी तरह से बेबस कर दिया। भारत ने इंग्लैंड को 457 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन मैच के चौथे दिन इंग्लिश टीम दूसरी इनिंग में 186 रनों पर ऑल आउट हो गई। Cricket News,
भारत ने पहली इनिंग में 285 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लिश टीम 170 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत को 115 रनों की बढ़त मिली। भारत ने अपनी दूसरी इनिंग 341/7 पर घोषित करके इंग्लैंड को 457 रनों का टारगेट दिया।
दूसरी इनिंग में यास्तिका भाटिया ने 113 रन की इनिंग खेली। स्मृति मंधाना ने 70 रन बनाए। स्मृति ने पहली इनिंग में भी 83 रन बनाए थे। ऋचा घोष ने भी नाबाद 50 रन बनाकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई।
457 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बहुत खराब रही। टैमी ब्यूमोंट, माया बुशियर, हीथर नाइट और कप्तान नैट साइवर-बर्न्ट जल्दी आउट हो गईं। एमी जोन्स ने 54 और सोफी एक्लेस्टोन ने 50 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन इंग्लैंड भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। सनेह राणा ने 4 विकेट लिए। सायाली सतघरे, क्रांति गौर और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। इंग्लैंड 186 रन पर आउट हो गया और भारत ने यह मैच 270 रन से जीत लिया।
इस जीत के साथ टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। वे लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीतने वाली पहली महिला टीम बन गई हैं। इस मैच की सबसे बड़ी खास बात यह रही कि दो भारतीय खिलाड़ियों का नाम लॉर्ड्स बोर्ड ऑफ ऑनर में दर्ज हुआ। पहली पारी में क्रांति गौर ने 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया, जबकि दूसरी पारी में यस्तिका भाटिया ने शतक बनाकर इसी लिस्ट में अपना नाम जोड़ लिया। बैटिंग और बॉलिंग दोनों डिपार्टमेंट में भारत का दबदबा साफ दिखाई दिया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















