चंडीगढ, 13 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) विंबलडन 2026 के पुरुष एकल फाइनल में सेंटर कोर्ट पर दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने लगातार दूसरी बार विंबलडन का पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए फाइनल में उन्होंने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7(7), 7-6(2), 6-3, 6-4 से हराकर अपने करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। Wimbledon Final 2026
इस जीत के साथ सिनर ने ज्वेरेव के खिलाफ लगातार 10वीं जीत दर्ज की। साथ ही वह प्रोफेशनल दौर में विंबलडन पुरुष एकल खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाले 10वें खिलाड़ी बन गए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने मौजूदा दौर के सबसे सफल खिलाड़ियों में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। वहीं, अब वह सात ग्रैंड स्लैम जीत चुके अपने प्रतिद्वंद्वी कार्लोस अल्कारेज के और करीब पहुंच गए हैं।और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
https://wishavwarta.in/