
PM Modi New Zealand Visit: ऑस्ट्रेलिया का दौरा खत्म कर न्यूजीलैंड पहुंचेंगे पीएम मोदी
दिल्ली, 10 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जुलाई से न्यूजीलैंड के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे की शुरुआत कर रहे हैं। पिछले 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है। अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच व्यापार, वाणिज्य और रक्षा के क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा, वह वहां रहने वाले भारतीय प्रवासियों के एक बड़े समूह को भी संबोधित करेंगे।
पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- भारत के साथ हमारा व्यापार समझौता न्यूजीलैंड के व्यवसायों के लिए नए अवसर लेकर आएगा। भारत को निर्यात की जाने वाली हमारी 57 प्रतिशत वस्तुएं पहले दिन से ही बिना किसी शुल्क के भारतीय बाजार में प्रवेश कर सकेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 11 जुलाई तक न्यूजीलैंड की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर रहेंगे. यह दौरा प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर हो रहा है. बीते 40 सालों में यह पहला मौका है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर जा रहा है. ऑकलैंड में दोनों नेता द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























