FIFA World Cup-2026: मोरक्को को हरा फ्रांस ने लगातार तीसरी बार बनाई सेमीफाइनल में जगह
पहले हाफ में बुनू ने रोका एम्बाप्पे का पेनल्टी गोल
दिल्ली, 10 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले हाफ में गोल नहीं हुआ, लेकिन दूसरे हाफ में किलियन एम्बाप्पे और उस्मान डेम्बेल के गोल की बदौलत फ्रांस ने शानदार जीत दर्ज की। अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला बेल्जियम और स्पेन के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।























