Fifa World Cup: स्विट्जरलैंड 72 साल बाद वर्ल्ड कप क्वार्टर-फाइनल में पहुंचा
– पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया
दिल्ली, 8 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) : स्विट्जरलैंड 72 साल बाद वर्ल्ड कप क्वार्टर-फाइनल में पहुंच गया है। स्विट्जरलैंड ने मंगलवार रात पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को 4-3 से हराया। टीम पिछली बार 1954 में क्वार्टर-फाइनल में पहुंची थी। स्विट्जरलैंड ने पहली बार वर्ल्ड कप में लगातार दो नॉकआउट मैच जीतकर एक रिकॉर्ड भी बनाया है। Switzerland reaches World Cup quarter-finals
वैंकूवर के BC पैलेस स्टेडियम में खेला गया यह मैच तय 90 मिनट के बाद गोललेस ड्रॉ पर खत्म हुआ। फिर दोनों टीमों को 30 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया गया, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में नाकाम रही। नतीजतन, फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ।
क्वार्टर-फाइनल में स्विट्जरलैंड का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना से होगा। यह मैच 12 जुलाई को सुबह 6:30 बजे कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में होगा। अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराकर आखिरी आठ में जगह बनाई।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/























