Punjab Congress ने अपने ही इस पूर्व विधायक को जारी किया कारण बताओ नोटिस
– 3 दिन में मांगा जवाब
चंडीगढ, 7 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) कांग्रेस पार्टी ने अपने ही पूर्व MLA मदन लाल जलालपुर के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई जलालपुर द्वारा के. सी. वेणुगोपाल और भूपेश बघेल के खिलाफ की गई तीखी और आपत्तिजनक टिप्पणियों को देखते हुए की गई है। उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है। former MLA Madan Lal Jalalpur
पंजाब कांग्रेस डिसिप्लिनरी कमेटी के चेयरमैन अवतार हेनरी की तरफ से जारी लेटर में कहा गया है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिली शिकायत के मुताबिक, घनौर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व MLA मदन लाल जलालपुर ने मीडिया से बात करते हुए पार्टी हाईकमान, के. सी. वेणुगोपाल और भूपेश बघेल के खिलाफ बहुत ही आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की है। मदन लाल जलालपुर को 3 दिन के अंदर अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाता है ताकि वे जवाब दे सकें कि उन्होंने ये टिप्पणियां क्यों कीं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























