FIFA World Cup 2026: मोरक्को ने विश्व कप के सह-मेजबान कनाडा को हराकर बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह
दिल्ली, 5 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) Canada vs Morocco: फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में मोरक्को ने सह-मेजबान कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। स्टार मिडफील्डर अज़्ज़ेदीन औनाही ने दूसरे हाफ में दो गोल दागे, जबकि इंजरी टाइम में सुफियान रहीमी ने तीसरा गोल कर जीत पर मुहर लगा दी। अब मोरक्को का सामना 9 जुलाई को बोस्टन में होने वाले क्वार्टर फाइनल में फ्रांस और पराग्वे के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा
मुकाबले का पहला हाफ 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इसमें सह-मेजबान कनाडा ने दबदबा बनाया, लेकिन वह गोल करने में असफल रही। कनाडा ने गोल पर 4 शॉट्स दागे (2 ऑन-टारगेट) और कुल 5 कॉर्नर किक हासिल की, लेकिन माेरक्को की रक्षा पंक्ति ने हर हमले को विफल कर दिया। 11वें मिनट में कनाडा के तानी ओलुवासेयी ने एली अहमद के पास पर शानदार किक मारी थी, लेकिन मोरक्को के गोलकीपर यासीन बोनू शानदार बचाव कर लिया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























