
lifestyle: गलत लाइफस्टाइल की वजह से हो सकता है यह जानलेवा खतरनाक बिमारी
अपने शरीर के प्रति हो जाईये सावधान !
आइए जानते हैं इनके बारे में
चंडीगढ, 5 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) गलत लाइफस्टाइल की वजह से लोगों में कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा बना ही रहता है। ऐसे में शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है जिसकी वजह से मोटापा, दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसी वजह हैं जिनसे दिल के दौरे की संभावना बढ़ती है। Attention habit Heart attack
नॉनस्टिक बर्तन
आर्काइव्स ऑफ इंटरनेशनल मेडिसिन में छपे एक शोध की मानें तो नॉनस्टिक बर्तन और दाग छुड़ाने वाले कैमिकल्स में परफ्लूओरुकटोनिक एसिड होता है जो दिल के दौरे की वजह बन सकता है। इसके अलावा इस एसिड की वजह से थायरॉइड, लिवर और किडनी की समस्याएं भी होती हैं। tention habit Heart attack
लंबे समय से कब्ज की समस्या
जिन लोगों को लंबे समय से कब्ज की समस्या है उनमें हार्ट अटैक होने की संभावना बढ़ जाती है। कब्ज की वजह से ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाता है जिससे खून का थक्का जमने लगता है। ये हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है।
मौसम में बदलाव
हार्ट अटैक का एक कारण बदलता मौसम भी होता है। सर्दियों के मौसम में ये खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसके अलावा बहुत अधिक गर्मी से हवा में प्रदूषण के कण बड़ते हैं जो रक्त में मिल जाते हैं। ये कण धमनियों को ब्लॉक कर सकते हैं जिस वजह से हार्ट अटैक की संभावना बढ़ती है।
एंटी बैक्टीरियल साबुन
एंटी बैक्टीरियल साबुन और टूथपेस्ट के अधिक इस्तेमाल से दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, इसमें ट्राइक्लोसन नामक कैमिकल होता है जिससे दिल की बीमारियां हो सकती है। शोध के अनुसार, ये दिल और मांसपेशियों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही इससे लीवर, डिप्रेशन और कैंसर होने की संभावना भी बढ़ती है। Attention habit Heart attack
हार्ट अटैक के जोखिम कारकजीवनशैली और स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ स्थितियां इसका खतरा बढ़ा सकती हैं:हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) और कोलेस्ट्रॉल का बढ़नाधूम्रपान और तंबाकू का सेवनमधुमेह (डायबिटीज)मोटापा और शारीरिक गतिविधि की कमीअस्वास्थ्यकर (फास्ट फूड, ऑयली) खानपान और तना
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए:नियमित रूप से व्यायाम करें (सप्ताह में कम से कम 150 मिनट)।अपने आहार में हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज शामिल करें।धूम्रपान और शराब से पूरी तरह दूर रहें।अपना ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर नियंत्रित रखें।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















