FIFA World Cup 2026: उलटफेर से बचा अर्जेंटीना
अर्जेंटीना की काबो वर्डे के खिलाफ रोमांचक जीत
लियोनेल मेसी ने मियामी में फिर बिखेरा जादू
चंडीगढ, 4 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) Football World Cup 2026: गत विजेता अर्जेंटीना की टीम राउंड ऑफ 32 में केप वर्डे के खिलाफ उलटफेर से बच गई। मियामी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश कर लिया। दोनों टीमों के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया, लेकिन केप वर्डे को अतिरिक्त समय में डिने बोर्गस द्वारा किया गया आत्मघाती गोल भारी पड़ा। पूरे मैच में केप वर्डे की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में जाकर टीम मौका गंवा बैठी। अर्जेंटीना का सामना अब अगले दौर में मिस्र से होगा। Argentina vs cabo verde fifa world cup 2026
मैच के 29वें मिनट में मियामी का पूरा स्टेडियम मेसी-मेसी के नारों से गूंज उठा। मिडफील्ड से लिसैंड्रो मार्टिनेज ने एक शानदार लॉन्ग बॉल हवा में उछाली। लियोनेल मेसी ने गेंद को बेहतरीन तरीके से रिसीव किया और अपने जादुई बाएं पैर से दूसरे ही टच में बेहद कम कोण से गेंद को नेट में डाल दिया। इस खूबसूरत गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने 1-0 की शुरुआती बढ़त बनाई और मैच का पहला गोल दागा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















