famous Punjabi Singer के खिलाफ ईसाई समुदाय के आगुओ ने की शिकायत दर्ज
जानिये क्या है पूरा मामला
जालंधर, 3 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) ईसाई समुदाय ने मशहूर पंजाबी सिंगर और गीतकार जानी के गाने ‘अप्सरा 2’ पर कड़ी आपत्ति जताई है। समुदाय का आरोप है कि गाने के बोलों से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और यह सीधे तौर पर चर्च का अपमान है।
इस मामले को लेकर ईसाई समुदाय के नेताओं ने जालंधर पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर जानी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, मांग पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है। Christian community leaders file complaint against famous Punjabi singer
धार्मिक नेताओं का कहना है कि पवित्र चर्च और वहां की प्रार्थना की तुलना ‘अप्सरा’ से करना बेहद आपत्तिजनक है। जब समुदाय के लोगों ने यह गाना सुना, तो उन्होंने इसे सीधे तौर पर अपने पवित्र धार्मिक स्थल का अपमान माना।
इस मामले को लेकर ईसाई समुदाय के लोग बड़ी संख्या में जालंधर पुलिस कमिश्नर के ऑफिस पहुंचे। वहां उन्होंने जानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और सिंगर के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















