अमृतसर एयरपोर्ट पर सोना तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम
– एक महिला समेत तीन यात्री गिरफ्तार
अमृतसर, 2 जुलाई (विश्व वार्ता) – अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम डिपार्टमेंट ने 1 करोड़ रुपये का सोना ज़ब्त किया है। इस मामले में एक महिला समेत तीन यात्रियों को भी गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि ये सभी लोग एक साथ एक ही फ्लाइट से सोना नहीं ला रहे थे, बल्कि ये सभी लोग अलग-अलग फ्लाइट से अमृतसर आए थे। आरोप है कि तीनों यात्री पेस्ट और ब्रेसलेट में सोना छिपाकर ला रहे थे। कस्टम डिपार्टमेंट और डायरेक्टरेट ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीमों ने यह कार्रवाई की। Gold seized from passengers at Amritsar Airport
आपको बता दें कि दो यात्री शारजाह से फ्लाइट नंबर 6E1428 और फ्लाइट नंबर IX-138 (महिला यात्री) के ज़रिए अमृतसर पहुंचे थे। जबकि एक यात्री मेलबर्न से कुआलालंपुर होते हुए फ्लाइट नंबर MH-118 के ज़रिए अमृतसर पहुंचा था।
एक कस्टम अधिकारी के मुताबिक, बरामद सोने को ज़ब्त कर लिया गया है। सोने के साथ पकड़े गए यात्रियों के खिलाफ कस्टम एक्ट, 1962 की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। विभाग ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि क्या इन मामलों में कोई इंटरनेशनल गोल्ड स्मगलिंग गैंग शामिल है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























