Behbal Kalan police firing: SIT आज घटनास्थल का दौरा करेगी
– SIT ने मामले की जांच में लाई तेज़ी
फरीदकोट, 2 जुलाई (विश्ववार्ता): Behbal Kalan police firing:की जांच अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने तेज़ कर दी है। SIT टीम आज फरीदकोट के बहबल कलां में घटनास्थल का दौरा करेगी और मौके पर घटना की स्थिति का फिर से आकलन (री-असेस) करेगी।
जानकारी के मुताबिक, DIG हरजीत सिंह के नेतृत्व में SIT टीम दोपहर करीब 2 बजे घटनास्थल पर पहुंचेगी। टीम मौके पर घटना से जुड़े तथ्यों की फिर से जांच करेगी और अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सबूतों का मूल्यांकन करेगी।
बताया जा रहा है कि ज्ञानी रघबीर सिंह के बयान के बाद SIT ने जांच और तेज़ कर दी है। इस दौरे को मामले की जांच में एक अहम कदम माना जा रहा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























