Wimbledon:कमबैक मैच में ही उलटफेर का शिकार हुईं सेरेना विलियम्स
लंदन,चंडीगढ, 1 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स विंबलडन के पहले राउंड में हार गई हैं। 44 साल की सेरेना को ऑस्ट्रेलिया की माया जॉयंट ने 6-3, 6-7, 6-3 से हराया, जो उनसे 24 साल छोटी हैं। 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन अब महिला डबल्स कैटेगरी में अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स के साथ मुकाबला करेंगी।
सेरेना लगभग चार साल (1,462 दिन) बाद चैंपियनशिप में लौटी हैं। उन्हें महिला सिंगल्स और डबल्स दोनों कैटेगरी के लिए वाइल्ड-कार्ड एंट्री दी गई थीं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























