CBSE की तीन-भाषा नीति: सीबीएसई ने नई त्रिभाषा नीति को लेकर गाइडलाइन जारी
फैसले से लाखों छात्रों और अभिभावकों को मिली बड़ी राहत
चंडीगढ,29 जून, 2026 (विश्ववार्ता) CBSE Third Language Policy New Guidline 2026 सीबीएसई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत त्रिभाषा नीति को लागू करने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र में कक्षा 10 के छात्रों पर यह नई भाषा नीति लागू नहीं होगी। साथ ही, कक्षा 7, 8 और 9 के विद्यार्थियों को भी 10वीं में तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा से छूट दी गई है। हालांकि, जिन छात्रों ने दो विदेशी भाषाएं चुनी हैं, उन्हें एक अतिरिक्त भारतीय भाषा का अध्ययन करना अनिवार्य रहेगा।
10वीं के मौजूदा बैच को छूट
क्लास 10वीं के मौजूदा छात्रों पर यह नई भाषा नीति लागू नहीं होगी. उन्हें पहले की तरह ही अपनी पढ़ाई जारी रखनी है. जो छात्र अभी कक्षा 7वीं, 8वीं और 9वीं में पढ़ रहे हैं, उन्हें भी आगे चलकर 10वीं क्लास में तीसरी भाषा का बोर्ड एग्जाम देने की कोई जरूरत नहीं होगी।
जिन छात्रों ने पहले से ही दो विदेशी भाषाएं चुन रखी हैं, वे उन भाषाओं को पढ़ना जारी रखेंगे. हालांकि, इसके साथ ही उन्हें एक अतिरिक्त भारतीय भाषा (Indian Language) भी पढ़नी होगी।बोर्ड जल्द ही क्लास के हिसाब से पढ़ाई का आसान मटेरियल जारी करेगा. इसका मकसद भाषा सीखने को मजेदार और दिलचस्प बनाना है ताकि बच्चों का पूरी तरह से विकास हो सके।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























