भारत और आयरलेैड केे बीच दूसरा टी-20 मैच आज
पहले मैच मे हराकर इतिहास रच चुका है आयरलैंड, सीरीज बचाने उतरेगा भारत
चंडीगढ, 28 जून, 2026 (विश्ववार्ता) भारतीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी-20 मैच 28 जून को बेलफास्ट में होगा।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम को पहले टी-20 में हार मिली थी और अब मेहमान टीम दूसरे मैच को जीतकर सीरीज को बराबरी पर समाप्त करना चाहेगी। दूसरी तरफ मेजबान टीम मैच और सीरीज को जीतने की हरसंभव कोशिश करेगी।
आइए मुकाबले का प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर नजर डालते हैं। अब तक दोनों टीमों की भिड़ंत में भारत का पलड़ा भारी रहा है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान 8 मुकाबलों में भारतीय टीम को जीत मिली है। आयरलैंड ने सिर्फ 1 मैच अपने नाम किया है। आयरलैंड ने अपने घर पर भारत के खिलाफ 7 टी-20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 में हार झेली है और 1 में जीत दर्ज की है। Ireland vs india preview of the second t20 match
भारतीय टीम को पहले टी-20 में 34 रन से हार मिली। उस मैच में आयरिश टीम ने पहले खेलते हुए 182/9 का स्कोर बनाया।
जवाब में भारतीय टीम 148 रन पर ही सिमट गई थी।
दूसरे टी-20 में भारतीय टीम अपने बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।
संभावित एकादश: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, और प्रसिद्ध कृष्णा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























