
PM Modi आज करेंगे मन की बात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश-विदेश के लोगों से करेंगे अपने विचार साझा
चंडीगढ, 28 जून, 2026 (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 28 जून को आकाशवाणी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 135वां एपिसोड होगा। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क, एआईआर न्यूज़ वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा।
इसका सीधा प्रसारण एआईआर न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी से प्रादेशिक भाषाओं में भी यह कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























