बॉलीवुड एक्टर के भाई पर जानलेवा हमला
इलाके में दहशत का माहौल
बिहार, 22 जून, 2026 (विश्व वार्ता): Bollywood actor Pankaj Tripathi’ के परिवार से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आई है। गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव में उनके बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम बिजेंद्र नाथ तिवारी अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच आरोपी राजेश को होश आया और उसने अचानक बिजेंद्र पर हमला कर दिया। इस हमले में वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।
बिजेंद्र नाथ को तुरंत सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया।
डॉक्टर ने बताया कि बिजेंद्र नाथ की पीठ पर आधा इंच, एक कंधे पर एक इंच और दूसरे कंधे पर आधा इंच का घाव है। घटना की सूचना मिलते ही लोकल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जांच शुरू कर दी। आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























