Delhi में आज ब्रिक्स देशों के NSA की अहम बैठक …
NSA अजीत डोभाल भारत में शुरू हो रही ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक की करेंगे अध्य क्षता
दिल्ली, 22 जून, 2026 (विश्ववार्ता) भारत आजसे शुरू हो रही दो दिवसीय ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक की मेजबानी करेगा। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और प्रतिनिधिमंडल नई सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे। बैठक में नई तकनीक से जुड़े सुरक्षा खतरों और आतंकवाद से निपटने के उपायों पर भी चर्चा होगी।
बैठक का औपचारिक एजेंडा गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों, आतंकरोधी सहयोग और नई प्रौद्योगिकियों से जुड़े खतरों पर केंद्रित है। वहीं, भारत और चीन के बीच जारी सीमा गतिरोध की पृष्ठभूमि इसे अतिरिक्त महत्व प्रदान कर रही है। brics nsa meeting india ajit doval china-s words
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















