
Actor Allu Arjun आज होगे कोर्ट में पेश, जानिये क्या है पूरा मामला
चंडीगढ, 22 जून, 2026 (विश्ववार्ता) 4 दिसंबर 2024 को ‘पुष्पा 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भारी भीड़ जमा होने से भगदड़ हो गई थी। इस मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन सोमवार को कोर्ट में पेश होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब अल्लू अर्जुन अपनी कार के सनरूफ से बाहर आकर फैंस को हाथ हिला रहे थे, तभी अचानक भगदड़ मच गई।
इस हादसे में रेवती नाम की एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका बेटा श्री तेजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में अल्लू अर्जुन को आरोपी नंबर 11 (A11) बनाया है। वहीं, थिएटर मैनेजमेंट को आरोपी नंबर 1 से 10 तक रखा गया है। कुल 19 लोगों को समन जारी किए गए हैं और 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















