
PM Kisan Yojana: इंतजार खत्म:पीएम मोदी आज जारी करेंगे 23वीं किस्त
20 जून शनिवार को किसानों के खाते में ट्रांसफर होने वाली है। बंगाल में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल से पीएम किसान की 23वीं किस्त के रूप में किसानों को 2-2 हजार रुपये की सौगात देंगे। इस बार पीएम किसान सम्मान निधि का कार्यक्रम पश्चिम बंगाल में हुगली के तारकेश्वर में होना है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में 6000 रुपये मिलते हैं। यह पैसा 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में आता है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही का पैसा आज 20 जून को खाते में आने वाला है। पिछली किस्त 13 मार्च को आई थी। इस बार किसानों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। जबकि पिछले साल पहली तिमाही की किस्त अगस्त में जाकर आई थी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























