
‘Entertainment News : पुष्पा 2′ भगदड़ मामले में Actor Allu Arjun को कोर्ट ने किया तलब
Allu Arjun को कोर्ट ने भेजा समन
चंडीगढ, 19 जून, 2026 (विश्ववार्ता) चंडीगढ, 19 जून, 2026 (विश्ववार्ता) पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उन्हें हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट ने एक फैन की मौत के मामले में समन भेजा है। कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 22 जून को सुनवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है। इस मामले में अल्लू अर्जुन को आरोपी नंबर-11 बनाया गया है। साथ ही 19 अन्य आरोपियों को भी समन जारी किया है।
क्या है पूरा मामला
मामला साल 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2: द रूल’ की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ से जुड़ा है। इसमें रेवती नाम की एक फीमेल फैन की मौत हो गई थी, जबकि उसका बेटा घायल हो गया था। चिक्कडपल्ली पुलिस ने इस मामले में अल्लू अर्जुन को आरोपी नंबर 11 (A11) बनाया है। संध्या थिएटर के मैनेजमेंट को भी आरोपी नंबर 1 से 10 (A1–A10) के तौर पर शामिल किया गया है। एक्टर के अलावा, नामपल्ली कोर्ट ने संध्या थिएटर में मची भगदड़ की घटना के सिलसिले में 19 अन्य आरोपियों को भी समन जारी किया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























