Prime Minister Narendra Modi आज विकसित Bharat Rojgar Yojana के तहत हजारों युवाओं को देंगे तोहफा
रोजगार योजना में 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का करेंगे वितरण
PM-VBRY रोजगार योजना क्या है
चंडीगढ, 19 जून, 2026 (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे। ये कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन आयोजित होगा। इस दौरान श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया भी उपस्थित रहेंगे। योजना का मुख्य उद्देश्य औपचारिक रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। यह पहली बार रोजगार पाने वाले श्रमिकों को प्रोत्साहित करेगी। ईपीएफओ कवरेज का विस्तार करना भी इसका लक्ष्य है। पीएमओ ने कहा है कि इस योजना से देश भर में लगभग 15 लाख लाभार्थियों को रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिली है।
PM-VBRY रोजगार योजना क्या है
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) को ऐसे बनाया गया है कि यह कर्मचारियों और नौकरी देने वाली कंपनियों (employers) दोनों को संगठित जॉब सेक्टर (formal economy) से जोड़ा जा सके। इस स्कीम के तहत पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को 15 हजार रुपये का इंसेंटिव मिलता है. इससे उन्हें अपने रोजगार को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।
कैसे काम करती है ये जॉब स्कीम
कंपनियां नई नौकरियां देने को प्रोत्साहित होती हैं. उन्हें हर कर्मचारी के लिए प्रति माह 3000 रुपये तक का इंसेंटिव मिलता है. इससे लगातार नौकरियां पैदा होते हैं. उद्योगों में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनियां चार साल की अवधि के लिए ये प्रोत्साहन राशि ले सकती हैं. अन्य सभी सेक्टर की कंपनियां दो साल के लिए इंसेंटिव का लाभ ले सकते हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























