PM Kisan Nidhi Yojna : देश के लाखों किसानों के लिए ज़रूरी खबर
इस दिन जारी होगी PM-किसान निधि योजना की 23वीं किस्त
नई दिल्ली, चंडीगढ, 18 जून, 2026 (विश्ववार्ता) PM Kisan Nidhi Yojna देश के लाखों किसानों के लिए ज़रूरी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 23वीं किस्त का इंतज़ार अब खत्म हो गया है। सरकार जल्द ही किसानों के बैंक अकाउंट में 2000 रुपये भेजने वाली है।
PM किसान सम्मान निधि योजना के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी शेयर करते हुए बताया गया है कि स्कीम की 23वीं किस्त 20 जून, 2026 को जारी की जाएगी, जिसके तहत किसानों के अकाउंट में 2000 रुपये की किस्त भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून, 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में मौजूद तारकेश्वर से योग्य लाभार्थियों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। यह प्रोग्राम भारत सरकार का कृषि मंत्रालय, पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर आयोजित करेगा।
सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन किसानों ने अभी तक e-KYC पूरा नहीं किया है, उनका नाम लाभार्थियों की नई लिस्ट से हटाया जा सकता है या उनकी किस्त में देरी हो सकती है। डिजिटल फ्रॉड और गलत तरीके से स्कीम का फायदा उठाने वालों को रोकने के लिए इस नियम को बहुत जरूरी माना जा रहा है। इसलिए किसानों को जल्द से जल्द अपने अकाउंट का e-KYC प्रोसेस पूरा कर लेना चाहिए। इसके अलावा, सरकार ने उन लोगों की जांच शुरू कर दी है जिन्होंने फर्जी तरीके से किस्तें ली हैं। इसके लिए एक खास ऑडिट किया जा रहा है। PM Kisan Nidhi Yojna
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























