लोकसभा में नेता विपक्ष Rahul Gandhi NEET पेपर लीक के मुद्दे पर देशव्यापी अभियान का आज करेंगे नेतृत्व
चंडीगढ, 17 जून, 2026 (विश्ववार्ता) लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी नीट पेपर लीक के मुद्दे पर देशव्यापी अभियान का नेतृत्व करेंगे। इसकी शुरुआत 17 जून से राजस्थान को कोटा से होगी। राजस्थान के बाद 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में भी इस तरह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कांग्रेस इस अभियान के तहत लोगों को इकट्ठा करेगी। पार्टी का दावा है कि इस अभियान में छात्र, परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा, युवा संगठन, शिक्षक और परीक्षा घोटालों से सीधे प्रभावित सभी लोग शामिल होंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























