
Bank News : आज तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल टली
आज सामान्य दिनो की तरह होगा कामकाज
IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी बात
चंडीगढ, 28 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) आज से शुरू होने वाली तीन दिवसीय बैंक हड़ताल अब तत्काल प्रभाव से टाल दी गई है। ये फैसला IBA और UFBU की देर रात हुई बैठक के बाद लिया गया है. इस बैठक में कुछ बातों पर सहमति बनी जिसके बाद हड़ताल वापस ली गई।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 27 सितंबर को जारी सर्कुलर में बताया कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ हुई बैठक के बाद हड़ताल टालने को लेकर सहमति बनी। सर्कुलर के मुताबिक, रविवार रात 9:30 बजे IBA और UFBU के बीच बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि बैंकिंग क्षेत्र में बचे हुए शनिवारों को छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय समिति बनाई जाएगी। यह समिति सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी और संबंधित पक्षों से चर्चा कर समाधान निकालने की कोशिश करेगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























