
National: अगले महीने से Cylinder booking के नियम बदल जाएंगे!
ऑथेंटिकेशन नहीं करने पर क्या होगा ?
नई दिल्ली, चंडीगढ, 27 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता)घरेलू LPG कंज्यूमर्स के लिए 1 अक्टूबर, 2026 से एक नया नियम लागू हो रहा है। सब्सिडी वाली दरों पर घरेलू LPG रिफिल बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) पूरा करना ज़रूरी होगा। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय के मुताबिक, जिन कंज्यूमर्स ने यह प्रोसेस पहले ही पूरा कर लिया है, उन्हें दोबारा कुछ करने की ज़रूरत नहीं है। Cylinder booking
ऑथेंटिकेशन नहीं करने पर क्या होगा ?
अगर कोई कंज्यूमर बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) पूरा नहीं करता है, तो उसे LPG मिलना बंद नहीं होगा। हालांकि, सब्सिडी वाली दरों पर रिफिल पाने के लिए ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा। सरकार के मुताबिक, BAA के बिना कंज्यूमर को मार्केट प्राइस पर LPG खरीदनी होगी और उसे सब्सिडी का फायदा नहीं मिलेगा। सितंबर 2026 के लिए 14.2 kg सिलेंडर पर लगभग 210 रुपये की सब्सिडी मिलेगी।
यह प्रोसेस घर बैठे भी किया जा सकता है
कंज्यूमर कई तरीकों से BAA पूरा कर सकते हैं। LPG सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान डिलीवरी स्टाफ, गैस एजेंसी शोरूम या संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल ऐप के ज़रिए ऑथेंटिकेशन किया जा सकता है। इंडेन के लिए इंडियनऑयल वन, भारतगैस के लिए हेलोबीपीसीएल और एचपी गैस के लिए एचपी पे ऐप उपलब्ध हैं।
नकली और डुप्लीकेट कनेक्शन पर रोक लगेगी
सरकार के अनुसार, BAA का मकसद सब्सिडी का फायदा असली और योग्य परिवारों तक पहुंचाना है। इससे डुप्लीकेट या अयोग्य LPG कनेक्शन की पहचान करने और घरेलू सब्सिडी वाले सिलेंडर के कमर्शियल या इंडस्ट्रियल इस्तेमाल को रोकने में मदद मिलेगी। सरकारी डेटा के अनुसार, 19 सितंबर तक 27.43 करोड़, या 89.9 प्रतिशत, एक्टिव घरेलू LPG कंज्यूमर ने BAA पूरा कर लिया था।
और खबरें पढ़ने के लिए, दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/




















