
Himachal CM Sukkhu Delhi रवाना, Home Minister Amit Shah से करेगें अहम मुलाकात
कशाऊ बांध परियोजना को लेकर हो रही है अहम मुलाकात, पढिये क्या है पूरी खबर
पहले भी केंद्र के सामने हिमाचल हित की शर्तें रख चुकी है सरकार
दिल्ली, 15 जून, 2026 (विश्ववार्ता) बडी खबर हिमाचल से आ रही है जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू फिर दिल्ली रवाना हो गए। वे आज गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। यह बैठक किशाऊ बांध परियोजना को लेकर गृह मंत्री ने बुला रखी है, जो राष्ट्रीय महत्त्व का प्रोजेक्ट है और कई राज्यों से जुड़ा हुआ है। हिमाचल ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपने हित में कुछ शर्तें रखी हैं, जिन पर बैठक में बात होगी। इससे पहले इस प्रोजेक्ट को लेकर 22 मई, 2026 को भारत सरकार में जल संसाधन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। Home Minister Amit Shah
इसमें हिमाचल प्रदेश के दिल्ली स्थित रेजिडेंट कमिश्नर तथा एचपीपीसीएल के अधिकारियों ने भाग लिया था। इस किशाऊ डैम में सात राज्यों का हिस्सा है। इसलिए इसमें बिजली से ज्यादा पानी महत्त्वपूर्ण है। इस डैम से हरियाणा और यूपी को पानी मिलना है। यही वजह है कि हिमाचल प्रदेश ने 12 दिसंबर, 2025 को भेजे पत्र में अपना पूर्व रुख दोहराया। राज्य का कहना है कि केंद्र सरकार को परियोजना के बिजली और जल दोनों घटकों का पूरा वित्तपोषण करना चाहिए।
परियोजना के चालू होने के बाद हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को 100 प्रतिशत विद्युत उत्पादन समान रूप से (50:50) उपलब्ध कराया जाए। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश ने पौंग बांध और भाखड़ा बांध से प्रभावित विस्थापितों से जुड़े लंबित मामलों के समाधान की मांग उठाई। साथ ही पंजाब और हरियाणा से संबंधित बीबीएमबी के बकाया भुगतान के मुद्दे को सुलझाने के लिए केंद्र सरकार के हस्तक्षेप की आवश्यकता बताई थी।
हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान ने किशाऊ बांध की विद्युत परियोजना लागत वहन करने की इच्छा जताई है, लेकिन इसके बदले वे हिमाचल प्रदेश के हिस्से के पानी में से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली और राजस्थान ने अपने प्रस्ताव अलग से लिखित रूप में जल संसाधन मंत्रालय को भेजे हैं। हरियाणा ने यह भी कहा कि सबसे पहले केंद्र सरकार अतिरिक्त जल की उपलब्धता के मुद्दे का समाधान करे और इसके साथ-साथ इस प्रस्ताव पर भी विचार किया जा सकता है। जल संसाधन विभाग के सचिव ने इस दृष्टिकोण का समर्थन किया था। अब मुख्यमंत्री के साथ बैठक में इस प्रोजेक्ट को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। Himachal CM Sukkhu
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















