Gold Silver Price Today जल्दी से चेक कीजिये सोने व चांदी मे आज उछाल या गिरावट
दिल्ली, 15 जून, 2026 (विश्ववार्ता) Gold Silver Price Today सोना-चांदी के दाम में 15 जून को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 8,429 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए पर पहुंच गई। इससे पहले इसकी कीमत 2.43 लाख रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,369 रुपए बढ़कर 1.50 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
सोना-चांदी में ये तेजी अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फिर शुरू होने से आई है। इससे कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं, महंगाई का डर कम हुआ और डॉलर कमजोर पड़ा, जिससे निवेशक सोने-चांदी की तरफ लौटे हैं।
24 कैरेट सोना पहुंचा 1.60 लाख रुपये के करीब
बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1.59 लाख रुपये से 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं 22 कैरेट सोना 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब बना हुआ है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























