FIFA World Cup-2026: मेक्सिको ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच जीता
– साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया
नई दिल्ली, चंडीगढ़, 12 जून, 2026 (विश्ववार्ता) : 23वां FIFA मेन्स वर्ल्ड कप 11 जून से 20 जुलाई तक यूनाइटेड स्टेट्स, कनाडा और मेक्सिको में खेला जा रहा है। यह भारतीय समय के अनुसार 11 जून को आधी रात 12:30 बजे खेला गया। मेक्सिको ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 का पहला ओपनिंग मैच जीत लिया है। टीम ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया। मेक्सिको के जूलियन क्विनोनेस ने मैच के 9वें मिनट में गोल किया। फिर, 67वें मिनट में स्ट्राइकर राउल जिमेनेज ने शानदार हेडर से बढ़त दोगुनी कर दी, जो आखिर तक बरकरार रही। mexico wins opening match betas south Africa
मेक्सिको सिटी के एज़्टेका स्टेडियम में रेफरी ने तीन रेड कार्ड दिए। साउथ अफ्रीका के सेफेलो सिथोले और थेम्बा जावाने को रेड कार्ड मिले। मेक्सिको के सीज़र मोंटेस को एक्स्ट्रा टाइम में रेड कार्ड दिखाया गया। मेक्सिको ने 9वें मिनट में बढ़त बना ली। साउथ अफ्रीका के कैप्टन और गोलकीपर रॉनवेन विलियम्स की एक गलती महंगी पड़ी। जूलियन क्विनोन्स ने विलियम्स के बैकपास का फायदा उठाकर टूर्नामेंट का पहला गोल किया।
वर्ल्ड कप के 96 साल के इतिहास में पहली बार तीन देश टूर्नामेंट होस्ट कर रहे हैं। ओपनिंग मैच 11 जून को सुबह 12:30 बजे मैक्सिको सिटी में खेला जाएगा। 16 शहरों में 48 टीमों के बीच 104 मैच खेले जाएंगे। इन टीमों को चार-चार टीमों के 12 ग्रुप में बांटा गया है। 16 की जगह बत्तीस टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी। लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो समेत दुनिया भर के 1,248 फुटबॉलर वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे हैं। fifa world cup mexico wins opening match betas south Africa
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/






















