Prime Minister Modi ने पंजाब के फिरोजपुर में दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया, मृतक परिजनों को 2-2 लाख अनुग्रह राशि की घोषणा
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की
जैतो,6 जून (रघुनंदन पराशर ): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पंजाब के फिरोजपुर जिले में हुई एक दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मोदी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। Prime Minister Modi expressed grief over the accident in Ferozepur, Punjab, announced an ex-gratia of 2-2 lakhs to the families of the deceased.
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट कहा पंजाब के फिरोजपुर जिले में हुई इस दुर्घटना के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























