गर्मियों की छुट्टियों माता मनसा देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, Katra रेलवे स्टेशन पर मिलेगी नई सुविधा
चंडीगढ, 4 जून (विश्ववार्ता) उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल ने यात्रियों को ‘तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक’ सेवा देने की दिशा में दो अहम कदम उठाए हैं। मां के दरबार जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, जम्मू मंडल की पहली ऑटोमेटिक फूड वाटर वेंडिंग मशीन AVM श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर शुरू की गई। अब यात्रियों को फूड और पानी के लिए काउंटर की लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।
यह मशीन दिन-रात 24×7 उपलब्ध रहेगी। UPI, कार्ड और अन्य डिजिटल भुगतान के विकल्प से लेनदेन पूरी तरह कैशलेस और पारदर्शी हो गया है, जिससे ओवरचार्जिंग जैसी शिकायतों पर पूरी तरह रोक लगेगी। स्वचालित प्रक्रिया से सर्विंग तेज हुई है और स्टेशन परिसर में भीड़ कम होगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा अनुभव बेहतर होगा। यह पहल रेलवे के डिजिटल इंडिया और यात्री-प्रथम सोच को जमीन पर उतारती है। jammu kashmir news good news for devotees of maa vaishno devi
साथ ही जम्मू मंडल ने ई-नीलामी के जरिए रेल परिसंपत्तियों के स्मार्ट और पारदर्शी उपयोग को भी नई ऊंचाई दी है।
ट्रेन संख्या 12472 के SLR स्थान को लीज पर देकर उसके व्यावसायिक उपयोग को बढ़ाया गया है, जिससे रेलवे की आय स्थिर रहेगी और स्थान का बेहतर उपयोग होगा।
वंदे भारत एक्सप्रेस 26401/26402 के स्लाइडर डोर पर विज्ञापन के अधिकार भी दिए गए हैं। देश की सबसे आधुनिक ट्रेन की ब्रांडिंग स्पेस अब रचनात्मक विज्ञापन के लिए उपलब्ध होगी, जिससे गैर-किराया राजस्व बढ़ेगा और ट्रेन की पहचान और मजबूत होगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























