Punjab Congress आज दिल्ली में मिलेगी हाईकमान से, सीनियर नेता रहेंगे मौजूद
चंडीगढ़, 29 मई (विश्ववार्ता) पंजाब BJP के नए चीफ की नियुक्ति के बाद अब कांग्रेस पार्टी में लीडरशिप में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। इस बीच, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने आज दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं की मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग शाम 4:00 बजे कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित घर पर होनी है। इस मीटिंग में पंजाब कांग्रेस के पांच सीनियर नेता शामिल होंगे। punjab congress meets high command
























