Sports News: Bollywood actress Preity Zinta ने PBKS फैंस के लिए लिखा इमोशनल नोट
पढ़ें क्या कहा ?
चंडीगढ़, 28 मई (विश्व वार्ता): पंजाब किंग्स के IPL 2026 से बाहर होने के बाद, टीम की को-ओनर और Bollywood actress Preity Zinta ने फैंस के लिए एक इमोशनल मैसेज शेयर किया। प्रीति जिंटा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “IPL 2026 के इस सफर में हमारे साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए पंजाब किंग्स के सभी फैंस का बहुत-बहुत धन्यवाद। अच्छे और बुरे समय में आपके प्यार ने इस सफर को और भी खास बना दिया।”
पंजाब किंग्स ने इस सीजन की शानदार शुरुआत की थी, अपने पहले 7 मैचों में से 6 में जीत हासिल की थी और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। लेकिन बाद में टीम की लगातार हार ने प्लेऑफ की राह मुश्किल कर दी। आखिर में, PBKS 15 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर रही और सिर्फ एक पॉइंट से प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई। Bollywood actress Preity Zinta
2025 में रनर-अप रही पंजाब किंग्स को इस सीजन की शुरुआत में जीत का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। टीम ने IPL में लगातार छह जीत और एक ड्रॉ के साथ सात मैचों में बिना हारे बढ़त बनाकर एक रिकॉर्ड भी बनाया। पंजाब किंग्स 13 पॉइंट्स के साथ लगभग एक महीने तक पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























