
लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या से सनसनी, नहर में मिली बॉडी
चंडीगढ़, 19 मई, (विश्ववार्ता) Punjabi Singer Murder:पंजाब के लुधियाना जिले में छह दिन पहले गन प्वाइंट पर कथित तौर पर अगवा की गई पंजाबी सिंगर इंदर कौर का शव नीलो नहर से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने शव की पहचान कर ली है, जिसके बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, इंदर कौर 13 मई की रात करीब 8:30 बजे अपनी फोर्ड फिगो कार से घर से ग्रोसरी खरीदने के लिए बाजार गई थीं। लेकिन देर रात तक उनके घर वापस न लौटने पर परिवार परेशान हो गया। परिजनों ने तुरंत उनकी तलाश शुरू की और आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाई।
आपको बता दें कि वह पिछले छह दिनों से लापता थीं और पुलिस को उनके बारे में कोई सुराग नहीं मिल रहा था। लेकिन आज उनकी बॉडी नहर से बरामद हुई। पुलिस ने इंदर कौर की बॉडी को अपने कब्जे में लेकर समराला के सिविल हॉस्पिटल में रखवा दिया है। punjabi singer indar kaur kidnapped murdered body found canal ludhiana
इस मामले में जानकारी मिल रही है कि पंजाबी सिंगर इंदरजीत कौर उर्फ इंदर कौर के भाई जोतिंदर सिंह ने 15 मई को मोगा के रहने वाले सुखविंदर सिंह उर्फ मुखा और उसके दोस्त करमजीत सिंह के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई थी।
मृतक सिंगर के भाई ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन जसिंदर उर्फ इंदर कौर 13 मई की शाम करीब 6:30 बजे अपनी फोर्ड फिगो कार में घर का सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटी। जब परिवार ने उसे ढूंढना शुरू किया तो पता चला कि वह अपने दोस्त सुखविंदर सिंह उर्फ मुखा के साथ थी, जो गांव भालूर, जिला मोगा का रहने वाला है। ज्योत इंदर ने आरोप लगाया कि सुखविंदर सिंह उसकी बहन से शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी बहन ने मना कर दिया। जलन के कारण सुखविंदर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बहन इंदर कौर को बंदूक की नोक पर किडनैप कर लिया और उसकी हत्या कर दी। परिवार ने आगे आरोप लगाया कि दोनों तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्त बने थे, लेकिन जैसे ही इंदर को पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, तो उसने उससे शादी करने से मना कर दिया, जिससे आरोपी उससे जलने लगा। परिवार ने आगे कहा कि सुखविंदर सिंह हत्या करने के लिए कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था और फिर उसी रास्ते वापस भाग गया।
आपको बता दें कि मृतक इंदर के माता-पिता और दो भाई कोरिया में रहते हैं, जबकि उसका एक भाई लुधियाना के जमालपुर में रहता है।
जमालपुर पुलिस स्टेशन के SHO बलबीर सिंह ने बताया कि नीलो नहर में एक शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान के लिए परिवार को बुलाया। बाद में शव की पहचान हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















