Bollywood News: नुसरत सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा नहीं हैं, बल्कि एक ऐसी संजीदा हैं अदाकारा
चंडीगढ़, 17 मई, (विश्ववार्ता) बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस रही हैं, जिन्होंने आकर अपना अलग मुकाम बनाया लेकिन फिर वो अचानक गायब हो गईं। हालांकि, कुछ ऐसी अदाकाराएं भी हैं, जिनकी शुरुआत अनजाने में हुई लेकिन अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने लोगों के दिलों में एक खास और मजबूत जगह बनाई। एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का नाम भी उन्हीं चुनिंदा एक्ट्रेसेस में शुमार है।
आज एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मना रही हैं। नुसरत सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा नहीं हैं, बल्कि एक ऐसी संजीदा अदाकारा हैं, जिन्होंने पर्दे पर ‘प्यार का पंचनामा’ की चुलबुली, थोड़ी परेशान करने वाली ‘नेहा’ से लेकर ‘छोरी’ और ‘अकेली’ जैसी फिल्मों में गहरे, संजीदा और दिल को झकझोर देने वाले मुख्य किरदार बखूबी निभाए हैं। nushrat bharucha is the epitome of simplicity
नुसरत भरूचा ने ‘प्यार का पंचनामा’ जैसी फिल्मों की चुलबुली किरदारों से शुरुआत करके ‘छोरी’ और ‘अकेली’ जैसी फिल्मों में संजीदा और सशक्त अभिनय तक का शानदार सफर तय किया है। उन्होंने अपनी कला से साबित किया है कि वे सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा नहीं, बल्कि गहराई और संवेदनशीलता वाले किरदार निभाने में भी पूरी तरह सक्षम हैं। nushrat bharucha is the epitome of simplicity
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























