हलवारा एयरपोर्ट पर आज पहली फ्लाइट हुई लैंड
रोज़ दो फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान
हलवारा, चंडीगढ़, 15 मई, (विश्ववार्ता) लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट से फ्लाइट्स शुरू होने का पंजाब के लोगों का सपना आज पूरा हो गया है। पहली फ्लाइट सुबह 7:05 बजे हलवारा एयरपोर्ट पर लैंड हुई। यह फ्लाइट दिल्ली से आई थी। वहीं, लुधियाना से दिल्ली के लिए फ्लाइट आज सुबह 7:55 बजे रवाना हुई। first flight lands-at halwara airport
दिल्ली से आई पहली फ्लाइट में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू करीब 60 पैसेंजर्स के साथ दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट से लुधियाना पहुंचे। एयर इंडिया लुधियाना-हलवारा एयरपोर्ट से रोज़ दो फ्लाइट्स ऑपरेट करेगी। दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट यह सफर 1.15 घंटे में पूरा करेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक, पैसेंजर्स को अपनी फ्लाइट से कम से कम 90 मिनट पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा। तय फ्लाइट से एक घंटा पहले टर्मिनल बंद कर दिया जाएगा, और उसके बाद किसी को भी अंदर जाने की इजाज़त नहीं होगी। इससे पहले पंजाब में छह एयरपोर्ट चालू थे: श्री गुरु रामदास जी एयरपोर्ट अमृतसर, शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट मोहाली (चंडीगढ़), आदमपुर एयरपोर्ट, बठिंडा एयरपोर्ट, पठानकोट एयरपोर्ट और साहनेवाल एयरपोर्ट लुधियाना। हालांकि, हलवारा एयरपोर्ट खुलने के साथ ही साहनेवाल एयरपोर्ट बंद हो जाएगा। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपने सभी स्टाफ को हलवारा एयरपोर्ट पर शिफ्ट कर दिया है। एयर इंडिया ने भी अपने स्टाफ को वहां तैनात कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 फरवरी, 2026 को लुधियाना में हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री ने जालंधर से वर्चुअली एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और राज्यसभा सदस्य राजिंदर गुप्ता हलवारा एयरपोर्ट पहुंचे। first flight lands-at halwara airport
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























