
स्पीकर संधवान Sri Akal Takht Sahib में हुए पेश
– जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज को दी अपनी सफाई
चंडीगढ़, 8 मई, (विश्ववार्ता)पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवान श्री अकाल तख्त साहिब सेक्रेटेरिएट पहुंचे। जहां स्पीकर ने जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज को अपनी सफाई सौंपी। आपको बता दें कि जत्थेदार ने उन्हें AAP सरकार द्वारा बेअदबी के खिलाफ बनाए गए नए कानून को लेकर बुलाया था।
यह मामला तब सामने आया जब श्री अकाल तख्त साहिब ने कानून बनाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज ने कहा कि बेअदबी जैसे सेंसिटिव और धार्मिक मुद्दे पर कानून बनाने से पहले पंथ की सामूहिक राय लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सिख सम्मान और धार्मिक परंपराओं से जुड़े मामलों में श्री अकाल तख्त साहिब की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है, और इस प्रक्रिया को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। जिसके चलते जत्थेदार ने स्पीकर कुलतार सिंह संधवान को आज इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखने के लिए पेश होने को कहा था।
आपको बता दें कि बेअदबी से जुड़े कानून के बारे में श्री अकाल तख्त साहिब के एक्टिंग जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज से मिलने के बाद पंजाब विधानसभा स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवान ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























