
चंडीगढ, 28 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) आज, 28 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ‘इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन’ (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत ₹4,065 घटकर ₹1.48 लाख हो गई है। इसी तरह, एक किलोग्राम चांदी की कीमत ₹9,158 घटकर ₹2.23 लाख हो गई है। इस महीने अब तक, यानी पिछले 28 दिनों में सोना ₹8,000 और चांदी ₹14,000 सस्ती हो गई है। गौरतलब है कि 31 अगस्त को सोने की कीमत ₹1.56 लाख प्रति 10 ग्राम थी, जो अब घटकर ₹1.48 लाख हो गई है। इसी तरह एक किलोग्राम चांदी की कीमत ₹2.37 लाख से घटकर ₹2.23 लाख हो गई है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















