नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
चंडीगढ़, 5 मई, (विश्ववार्ता) सुप्रीम कोर्ट में आज नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई होगी। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘अंतिम सुनवाई के लिए मामलों को 5 मई, 2026 से शुरू होने वाले सप्ताह में सूचीबद्ध किया जाएगा।’
सुनवाई के दौरान,अदालत ने उन याचिकाओं पर सुनवाई के प्रारूप और तौर-तरीकों का फैसला किया। पीठ ने कहा, ’हम पहले अखिल भारतीय स्तर के मामलों पर सुनवाई करेंगे। उसके बाद असम और त्रिपुरा के मामलों पर। सीएए 2019 को चुनौती देने वाली याचिकाओं के दो समूह थे। इन्हें पहले असम-त्रिपुरा मामलों और देश के शेष हिस्सों से संबंधित मामलों में वर्गीकृत किया गया था। Citizenship Amendment Act, 2019
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























