
Gold Silver Rate Today: आज जानिये सोने व चांदी के दामों मे उछाल या गिरावट, जल्दी कीजिये
चंडीगढ, 27 अप्रैल (विश्ववार्ता) डॉलर में आई मजबूती के कारण सोने चांदी के कीमतों में 27 अप्रैल 2026 को गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया यानी एमसीएक्स पर मार्केट ओपन होने के बाद सोमवार को सोने का भाव 1,52,640 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,43,707 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। शादियों का सीजन चल रहा है ऐसे में आम जनता इस गिरावट इससे खुश है। वहीं निवेशकों की नज़रें 29 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की बैठक पर टिकी है।
पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार, 24 अप्रैल को MCX पर सोने का भाव 1,53,799 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,44,321 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था। पिछले बंद भाव से सोना 1,159 रुपये और चांदी 614 रुपये नीचे आ चुका है। बाजार के हालातो को देखकर अभी गिरावट का दौर जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं। Gold Silver Rate Today
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















