
Congress के इस बडे नेता को लगा बडा झटका
गुवाहाटी हाईकोर्ट ने जमानत याचिका को किया खारिज, होंगे गिरफ्तार ?
चंडीगढ, 24 अप्रैल (विश्ववार्ता) कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को एक और बड़ा झटका लगा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के केस में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को झटका लगा है. गुवाहाटी हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। Pawan khera bail plea rejected by guwahati hc in passport row
खेड़ा ने यह अर्जी हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा की FIR के सिलसिले में दायर की गई थी. जस्टिस पार्थिवज्योति सैकिया की एकल पीठ ने 21 अप्रैल को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
एकल पीठ ने शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया. विस्तृत फैसले की प्रतीक्षा है। सुनवाई के दौरान, खेड़ा की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है और मुख्यमंत्री के कथित बयानों से पैदा हुआ। उन्होंने कहा कि मामले के आस-पास के माहौल ने निष्पक्षता पर चिंता जताई है, खासकर चुनावों को देखते हुए। Pawan khera bail plea rejected by guwahati hc in passport row
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























